सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीचर और बिछू

                 एक स्कूल के टीचर अपने बच्चों के साथ पास में नदी के किनारे  गए। टीचर ओर कुछ बच्चे पानी मे खेले, नाव बनाई, पत्थर फेंके ओर कुछ तो स्नान भी कर लिया।



             टीचर ने देखा कि एक बिछू पत्थर के नीचे दबा हुआ था। तब टीचर ने उसे लकड़ी के सहारे बहार निकाल ने की कोशिश की पर बिछू बार बार लकड़ी को अपनी पूछ से डंख मरता था। जब भी टीचर बाहर निकल ने की कोशिश करे फिर से वह अपनी पूछ से डंख मरता। फिर भी टीचर ने पत्थर के नीचे से निकाल कर नदी में छोड़ दिया।

         यह सब देख बच्चों ने टीचर से पूछा कि टीचर वह बार बार अपनी पूछ से डंख मरता था पर आप ने उसे क्यों बचाया।

       टीचर ने बहोत सुंदर जवाब दिए कि वह बिछू है, उसका कर्म है कि वह डंख मारे वह अपना कर्म नही छोड़ा फिर हम भी मनुष्य है तो हम क्यों अपना कर्म छोड़े।

टिप्पणियाँ