आज की प्रेरक कहानी एक बचे की है।
एक बच्चा होटल में जाकर चेयर पर बैठ जाता है।
वेटर बच्चे से पूछा.... क्या लोगे आप? बच्चा ...... आइसक्रीम है! वेटर... कोनसी आइसक्रीम लोगे? बच्चा ....आप के पास कोनसी आइसक्रीम है? वेटर.... वेनिला आइसक्रीम, चोको आइसक्रीम, पिस्ता-बादाम आइसक्रीम, स्टोबेरी आइसक्रीम
बच्चा बोला... वेनिला आइसक्रीम कितने की है ? वेटर.... 50 रुपये की है!
बच्चे ने अपनी जेब मे हाथ रख थोड़ी देर सोच ने के बाद स्टोबेरी आइसक्रीम कितने की पूछा ?
वेटर ने कहा.... 35 रुपये ?
बच्चा ... वेटर को स्टोबेरी आइसक्रीम लाने को कहा ?
वेटर बच्चे को ओरेंज आइसक्रीम दे कर चला जाता है। और साथ मे बिल भी दे जाता है।
थोड़ी देर बाद जब वेटर प्लेट लेने आता है तो प्लेट के पास 50 रुपये रखे हुए होते है। वेटर के लिए 15 रुपये टिप के लिए टेबल पर बच्चा छोड़ कर चला जता है ।
सिख : बच्चे ने 50 रुपये होते हुए भी वेटर की टिप के बारे में पहले सोचा न कि अपनी आइसक्रीम के बारे में सोचा। उसी प्रकार हम अपने फायदे के बारे में सोच ने से पहले दुसरो के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें